शिमला। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। विशेषज्ञों ने ढली स्थित उस कमरे से सबूत जुटाए, जहां युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगला था।
पुलिस ने मामले में संदेह के घेरे में आए कुछ युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही लोअर बाजार क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को लोअर बाजार में कुछ लोगों द्वारा धमकाया गया था। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है, जब गौरव नामक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। युवक के मामा राजू की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Read : Himachal News: आपदा प्रभावित परिवारों के किराये के लिए सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ रुपये